13.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

सड़क हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत

सड़क हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
                ब्लाक मुख्यालय के पास लोहार की पाही पर मंगलवार को खुटहन वाया मल्हनी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में साइकिल सवार भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु की।खुटहन गांव निवासी व भाजपा के सेक्टर संयोजक विनोद सिंह (44) साइकिल से स्थानीय डाक बंगले पर आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने जा रहे थे।
उक्त स्थान पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। उनके सिर में गंभीर चोटें आने से वे बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें उपचार के लिए सीएससी ले गयी। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी नीतू सिंह, पुत्र शानू, शिवांस और पुत्री रानू अस्पताल पहुंच गई। उनके करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा सुइथाकला, जौनपुर।  राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This