13.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

सतना के थाने में घुसकर हेड कांस्टेबल को मारी गोली, पुलिस ने उतारा गुंडई का भूत

सतना के थाने में घुसकर हेड कांस्टेबल को मारी गोली, पुलिस ने उतारा गुंडई का भूत

सतना।
तहलका 24×7
               जैतवारा थाने में घुसकर हेड कांस्टेबल को गोली मारने के आरोपी का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी अच्छू गौतम की तलाश में पुलिस कई दिनों से इलाके में दबिश दे रही थी। देर रात पुलिस को टिकुरी अकौना ग्राम में आरोपी के उसके छिपे होने की सूचना मिली  तो एसएचओ पुलिस टीम के साथ आरोपी को पकड़ने पहुंचे, तभी आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उसका इलाज जारी है।सतना के जैतवारा थाना परिसर में बने बैरक में 28-29 अप्रैल की रात आदर्श उर्फ अच्छू गौतम नामक बदमाश घुस गया। आरोपी थाने में बने बैरक में खाना खाने के वक्त हेड कांस्टेबल प्रिंस गर्ग पर गोली चलाकर वहां से फरार हो गया। घायल प्रधान आरक्षी को आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, गंभीर हालत देख डॉक्टर ने रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।इसके बाद पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। 4 दिन बाद आरोपी आदर्श गौतम पुलिस के हफ्ते चढ़ गया, जिसे देर रात कोटर कस्बे के टिकुरी अकौना ग्राम में घेराबंदी कर पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा।जांच में पता चला कि आरोपी गांव में शोहरत बरकरार रखने के लिए वारदातों को अंजाम देता था।
सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि टिकुरी अकौना ग्राम के पास देर रात आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की। आरोपी ने पुलिस पर कट्टे से फायर किया तब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।आरोपी के पैर में गोली मारी गई, जिसके बाद जमीन पर गिर गया।उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा सुइथाकला, जौनपुर।  राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This