31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

सद्भावना मंच ने किया रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान 

सद्भावना मंच ने किया रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान 

# वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित 

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
                ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में शनिवार को सद्भावना मंच और भाजपा नेताओं द्वारा रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का सम्मान समारोह किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने न केवल अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, बल्कि अपने सैन्य अनुभवों को भी साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान सैनिकों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहस, रणनीति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और वीरता का परिचय देते हुए मिशन को सफल बनाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार सिंह, रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, डॉ. कमलेश निषाद, सुरेश अस्थाना,  आलोक गुप्ता, डॉ. अजय सिंह, विनय सिंह, आशीष सिंह दुर्गवंशी, निखिल सिंह, शरद शुक्ला, प्रमोद सिंह, शुभम तिवारी, रजत सिंह आदि ने सैन्य अधिकारियों को अंग वस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए कई नेताओं ने हाल ही में सैनिकों के खिलाफ प्रयोग किए गए जाति सूचक शब्दों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि “सैनिकों” की कोई जाति या धर्म नहीं होता। वे केवल भारत माता के सच्चे सेवक होते हैं और उनके सम्मान से कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व सैनिकों ने एक स्वर में कहा कि युद्धभूमि में किसी की जाति नहीं देखी जाती, वहां केवल देश के प्रति समर्पण मायने रखता है।
उन्होंने अपील की कि सेना का राजनीतिकरण न किया जाए, सैनिकों को जातिगत चश्मे से न देखा जाए।
कार्यक्रम के अंत में भारत माता के जयकारों के बीच उपस्थित जनसमूह ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में 6 बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान तहलका 24x7              थाना...

More Articles Like This