39.1 C
Delhi
Sunday, April 27, 2025

सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर खूनी संघर्ष

सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर खूनी संघर्ष

# सात महिलाओं सहित सोलह घायल, दो गंभीर

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             पटैला बाजार स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर चले लाठी डंडा और ईंट पत्थर में दोनों पक्षों से सात महिलाओं सहित सोलह लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सीएससी पर किया गया। दो की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों से थाने में दी गई नामजद तहरीर में दो दर्जन लोगों को आरोपित बनाया गया है।
गांव निवासी राम मूरत मौर्या का उनके पट्टीदार राम मिलन मौर्या से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। सब्जी मंडी में भी दोनों अगल बगल दुकानें लगाते हैं। राममूरत का आरोप है कि वह जिस स्थान पर दुकान लगाते चले आ रहे हैं, शुक्रवार को उक्त स्थल पर जबरन राममिलन अपनी दुकान लगाने लगे। जिसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
जिसमें एक पक्ष के राम मूरत मौर्या, सुरेश, सुरेंद्र मौर्या, अंकिता, वंदना मौर्या और दूसरे पक्ष से राममिलन मौर्या, संजय मौर्य, मनोज, छोटेलाल, दुर्गेश, राम प्रताप, कंचन देवी, अनीता, गुड़िया, शिवांगी, बेबी मौर्या को चोटें आईं। मारपीट में संजय मौर्य और मनोज मौर्या को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

टायर भर्स्ट होने पर पिकअप छोड़ भागे तस्कर

टायर भर्स्ट होने पर पिकअप छोड़ भागे तस्कर # घायल गोवंश पहुंचाए गए गोशाला पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7        ...

More Articles Like This