19.1 C
Delhi
Sunday, December 7, 2025

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

बलिया।
तहलका 24×7
             जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में परीक्षा देने आई कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक और समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी भतीजी का एडमिशन बासमती सरजू हायर सेकेन्ड्री स्कूल खरऊपुर बलिया में हुआ है।
उसका परीक्षा केंद्र एसवीबीसीआईसी खरऊपुर ऊस्कर में था, जिसके प्रबंधक जनार्दन यादव हैं। एक मार्च को उनके मित्र जिनके यहां उनकी बच्ची ठहरी थी, उन्होंने छात्रा को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था।प्रबंधक जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर स्थित एक कमरे में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी, पूछने पर रोते हुए पूरी जानकारी दी।
           
चाचा ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई के साथ बच्ची और परिवार की सुरक्षा की की मांग की। थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

युवक पोखरे में डूबा, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7      ...

More Articles Like This