समाजसेवी की पुण्यतिथि पर 26 युवाओं ने किया रक्तदान
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
समाजसेवी स्व. वीरेंद्र प्रताप दुबे की पुण्यतिथि पर अभ्युदय सेवा समिति के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को विजय लक्ष्मी हॉस्पिटल रमईपुर में किया गया।बीएचयू से ब्लड बैंक के डॉ. आशुतोष सिंह की देखरेख में सुबह से शुरु हुए शिविर में 26 रक्त वीरों ने रक्त दान दिया।

शिविर में एडवोकेट सन्तोष सिंह अनुपम ने 15वीं बार रक्तदान किया।इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ तहसीलदार कुलवंत सिंह एवं थाना प्रभारी अतुल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया।रक्तदान करने वाला को हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आयुष पटेल व डॉ. प्रगति सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान डॉ. अमन गुप्ता,दिलीप दुबे,सिंटू पांडे,सुनील पाल,अमिताभ दुबे,प्रदीप दुबे,रमेश यादव‘फौजी’व सतीश सिंह सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

















