समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7                                                             ग्राम पंचायत पूरा अंधरी में यूनियन बैंक आरसीटी जौनपुर के सहयोग से समूह की महिलाओं को अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण परिवर्तन प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ क्लस्टर मुबारक विकासखंड खुटहन पर दिया गया।

कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी अमर बहादुर यादव आईएसबी एवं ऋषि कृष्णा मिश्रा, ब्लॉक मिशन प्रबंधक द्वारा महिलाओं को टोपी एवं एप्रन देकर सम्मानित किया गया।

प्रशिक्षण में श्रवण कुमार मौर्य, अजय गुप्ता, अवनीश चंद्र व समूह की दीदियां लक्ष्मी, रुबी, सुशीला, गीता, साधना, अनीता, प्रियंका नाविक, संगीता, नेहा जायसवाल , सुषमा, माधुरी संजू नाविक, कंचन निषाद, आरती रंजना आदि मौजूद रहीं।

Previous articleऑटो के धक्का से बूम टूटा, आरपीएफ जांच में जुटी
Next articleमुश्किल में बाबा रामदेव, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, बालकृष्ण पर भी कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?