सम्मानित हुए पत्रकार संतोष दीक्षित

सम्मानित हुए पत्रकार संतोष दीक्षित

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             खुटहन थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान एक दैनिक समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार दीक्षित को सम्मानित किया गया।राज्य ब्यूरो श्री दीक्षित ने आयोजक को साधुवाद दिया।उक्त कार्यक्रम में श्री दीक्षित के पैतृक आवास सवायन गांव आने पर जमुनिया गांव निवासी पंकज कुमार सिंह द्वारा अपने आवास पर कार्यक्रम रखा गया।
इस दौरान पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही डाक्टर पालीवाल ने श्री दीक्षित को कलम का धनी और निर्भीक पत्रकार बताया। इस दौरान बृजेश शुक्ल, सुभाष चंद्र यादव, राहुल राज मिश्र, राजेश चौबे, रामू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleनशेड़ी होमगार्ड ने बेटे-बहू को मारी गोली, बेटे की मौत
Next articleविद्यालय के पूर्व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?