सरकारी पैमाइश के दौरान लेखपाल पर ईंट से हमला, सिर फूटा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सरकारी पैमाइश के दौरान लेखपाल पर ईंट से हमला,सिर फूटा,मेडिकल कॉलेज में भर्ती

गाजीपुर। 
तहलका 24×7 
               सदर तहसील क्षेत्र के सहेड़ी गांव में सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान एक दबंग युवक ने राजस्व विभाग के लेखपाल पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में लेखपाल गंभीर रुप से घायल हो गए।जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया,जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव में तालाब की खुदाई और नाली निर्माण कार्य के लिए राजस्व विभाग की टीम पुलिस और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची थी।सरकारी भूमि की पैमाइश के दौरान लेखपाल अनिल प्रजापति अपनी टीम के साथ कार्य कर रहे थे।इसी बीच गांव के एक युवक ने अचानक उन पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।हमले में लेखपाल के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े।
घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों, पुलिसकर्मियों ने घायल लेखपाल को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरु किया।सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल लेखपाल का हालचाल जाना।उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और राजकीय कर्मचारी पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है,आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Previous articleन्यायालय का सख्त रुख: मुआवजा न देने पर दो बीमा कंपनियों के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपये की आरसी जारी
Next articleई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार, महिला चोर गिरोह पर मुकदमा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?