32.1 C
Delhi
Sunday, July 20, 2025

सरकारी हॉस्टल में 8वीं छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

सरकारी हॉस्टल में 8वीं छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

सिंगरौली। 
तहलका 24×7
              सिंगरौली जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के गोड़बहरा गांव के सरकारी छात्रावास में रहकर 8वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने छात्रा के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार छात्रा की उम्र 15 साल है। जिसे पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर व पुलिस ने जब जानकारी हासिल की तो पता चला कि उसके साथ 6 माह पहले दुष्कर्म किया गया था। लेकिन लोकलाज के कारण छात्रा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। नाबालिग छात्रा ने बताया “6 माह पूर्व वह जब ऑटो रिक्शा से घर जा रही थी तो ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया था।
घटना के बाद शर्म और लज्जा के कारण पीड़िता ने चुप्पी साध ली और किसी को भी यह बात नहीं बताई।
मामले में एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम ने बताया अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी

बिना बायोप्सी खून की जांच से प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की जांच संभव: डा. कमलेश गिडवानी जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका...

More Articles Like This