20.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

साइकिल सवार छात्राओं को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत

साइकिल सवार छात्राओं को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत

आजमगढ़। 
फैजान अहमद
तहलका 24×7
              जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग स्थित नंदी भौजी गांव के समीप दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार की सुबह साइकिल से कॉलेज जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायल छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
         
जानकारी के अनुसार आंचल यादव (21) निवासी आहिल खनियरा और अंशिका यादव (20) निवासी कूड़ेभार खनियरा, सुबह 8:30 बजे साइकिल से श्री माता प्रसाद डिग्री कॉलेज मईखरगपुर जा रही थीं। जैसे ही वह नंदी भौजी गांव के पास पहुंचीं आजमगढ़ की ओर से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां आंचल यादव की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं अंशिका यादव को लालगंज स्थित अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। उधर, छात्राओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This