सामूहिक विवाह शर्म नहीं, स्वाभिमान है: संजय सेठ

सामूहिक विवाह शर्म नहीं, स्वाभिमान है: संजय सेठ

# ज़ेब्रा फाउंडेशन का नवम सर्वधर्म सामूहिक विवाह 7 दिसम्बर को

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               सामूहिक विवाह शर्म नहीं, स्वाभिमान है, इसी ध्येय के साथ पूर्वांचल की ख्यातिलब्ध सामाजिक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नवम् सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन आगामी 7 दिसम्बर, रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मोहम्मद हसन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में किया जाएगा।ज़ेब्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि इस सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक जोड़ों का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।
इस समारोह में सभी धर्मों व विभिन्न जातियों के जोड़ों का विवाह उनके अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार एक ही मंडप में पूर्ण गरिमा के साथ कराया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य एवं सम्भ्रांत जनों की उपस्थिति रहेगी। संस्था द्वारा बताया गया कि विवाह योग्य युवक-युवतियों के अभिभावक या माता-पिता जनपद की सभी तहसीलों में स्थापित केन्द्रों या मोबाइल नम्बरों पर संपर्क कर पंजीकरण की जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने जिला मुख्यालय समेत तहसीलों नम्बर जारी किया, जिसमें जौनपुर में 9839876192, 9335362019, 9415141094, 8887981482, 9838971714, 9918189888, शाहगंज तहसील के लिए 9616743104, मड़ियाहूं के लिए 8175084086, मछलीशहर के लिए 9415660321, मुंगराबादशाहपुर: 9005173073, केराकत के लिए 9794944106 और बदलापुर तहसील में 8545835866 जारी किया है।
Previous articleशराब की दुकान के पास हिस्ट्रीशीटर पर चाकू से हमला
Next article47 फीसदी मुकदमे फर्जी साबित, राज्य सरकार जिम्मेदारी ले
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?