सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या                                      

सोनभद्र।
तहलका 24×7
               जिले के अमवार स्थित पीएसी कैंप में शुक्रवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर तैनात एक जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी जवानों ने उसे खून से लथपथ हालत में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी सिपाही संदीप सिंह (26) पुत्र विनोद सिंह खरवार 39वीं बटालियन जी कंपनी मिर्जापुर में तैनात थे।
बीते पांच अगस्त को वाराणसी में वीवीआईपी ड्यूटी निपटाने के बाद उन्होंने अमवार पीएसी कैंप में आमद कराई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात उनकी ड्यूटी थी। इसी दौरान तड़के करीब 4 बजे उन्होंने अपनी सर्विस रायफल (एसएलआर) को गर्दन पर सटाकर गोली चला ली। गोली गर्दन चीरते हुए सिर को भेद गई।
गोली आवाज सुनते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और आनन-फानन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की जानकारी मिलते ही सीओ राजेश कुमार राय, पीएसी नक्सल इंचार्ज देव नारायण यादव और डिप्टी कमांडेंट विजय आनंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद परिजनों को सूचना दी। जवान की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Previous articleसूदखोरों से तंग आकर आभूषण कारीगर ने दे दी जान
Next articleरक्षा बंधन : धागा एक, संदर्भ अनेक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?