सिम विक्रेताओं को पुलिस ने दिए विशेष निर्देश

सिम विक्रेताओं को पुलिस ने दिए विशेष निर्देश

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
              जफराबाद थाना परिसर में क्षेत्र के बाजारों में सिम बेचने वाले दुकानदारों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में सिम बेचने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।प्रभारी इंस्पेक्टर आरएस यादव ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र के सभी सिम विक्रेताओं को बुलवाया।
उनको निर्देश दिया गया कि सिम जिसे भी बेचें उसका आधार कार्ड सत्यापित जरूर करें।
लोकल मार्केट में आसपास के गांव के ही लोग आते हैं। अगर किसी पर शक हो तो आधार कार्ड पर लिखे पते के जरिये ऊक्त गांव के अपने जानने वाले से उसके बारे में पता करें। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, आसम जैसे राज्य का कोई व्यक्ति आधार कार्ड लेकर सिम लेना चाहें तो उसकी गहराई से जांच कर लें। वह क्या लोकल किसी गांव का है, या किसी के घर आया है, आदि जानकारी लें।
अगर वह आसपास किसी के घर या गांव आया है तो जांच पड़ताल करके ही सिम बेचें।कोई संदिग्ध व्यक्ति समझ में आये तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा समाज में किसी प्रकार के अफवाह की जानकारी मिले तो भी पुलिस को बतायें।इस मौके पर एसआई धनुषधारी पाण्डेय, सजंय कुमार, चौकी प्रभारी मनोज राय, विपुल राय सहित अन्य मौजूद रहे।
Previous articleजेसीआई द्वारा भाषण कला प्रशिक्षण आयोजित
Next articleदुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ बनेगी प्रदेश में, प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?