सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण,व्यवस्थाएं मिलीं संतोषजनक

# विश्व पर्यावरण दिवस पर हर्बल गार्डन में लगाए नीम के पौधे

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सभी विभागों में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित मिले।सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड,सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड,लेबर रूम,टीकाकरण कक्ष,प्रयोगशाला तथा बीएसयू का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।सीएमओ चिकित्सा सुविधाओं,स्वच्छता तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नजर आए।उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएचसी परिसर स्थित हर्बल गार्डन में नीम के दो पौधों का रोपण किया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी,डॉ. राकेश कुमार,डॉ. जमालुद्दीन,डॉ. आरबी यादव,डॉ. आशीष यादव,डॉ. आशीष गुप्ता,डॉ. नीतू शुक्ला,फार्मासिस्ट गिरीश यादव,एसएस पांडेय, परमिला,रामनाथ,सिम प्रकाश अग्रहरि ‘सिम्पू’ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleसमाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप
Next article10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?