सीजेपी आंदोलन पर मायावती की चिंता, सरकार और छात्रों से संवाद से समाधान की अपील

सीजेपी आंदोलन पर मायावती की चिंता,सरकार और छात्रों से संवाद से समाधान की अपील

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
            दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी आंदोलन और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चिंता जताई है।उन्होंने सरकार, न्यायालय व आंदोलनकारी छात्रों से आपसी संवाद के जरिए जल्द समाधान निकालने की अपील की है।
मायावती ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर कई दिनों से जारी आंदोलन का असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है,बल्कि इसका प्रभाव देश के विभिन्न राज्यों में भी देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं से लाखों छात्र-छात्राएं तथा उनके परिवार प्रभावित हुए हैं,जिससे युवाओं में व्यापक असंतोष है।बसपा प्रमुख ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के कारण सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले के राजनीतिक स्वरुप लेने से सरकार और आंदोलनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है,जो किसी के हित में नहीं है।मायावती ने सरकार,न्यायपालिका और सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे सकारात्मक संवाद के माध्यम से इस विवाद का शीघ्र समाधान निकालें,ताकि छात्रों के भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो और देश में सामान्य स्थिति बहाल हो।
Previous article26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, सरकार ने तीन प्रमुख मांगों पर दिया लिखित आश्वासन
Next articleवाराणसी में वक्फ संपत्ति पर कब्जे की कथित साजिश का मामला, कोर्ट से हार के बाद फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की कोशिश का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?