सुल्तानपुर : अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के महामंत्री बने प्रोफेसर डी के त्रिपाठी

सुल्तानपुर : अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद के महामंत्री बने प्रोफेसर डी के त्रिपाठी

# प्रोफेसर आरएन सिंह चुने गये संयुक्त मंत्री, प्राचार्य परिषद में सुलतानपुर का दबदबा

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                 डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्राचार्य परिषद का गठन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया। यह जानकारी देते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य परिषद के चुनाव में पीजी कालेज रामनगर के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र अध्यक्ष चुने गए।

एलबीएस गोंडा के प्रो.आर के पाण्डेय उपाध्यक्ष, बीएनकेबी अकबरपुर की प्रो. शुचिता पाण्डेय कोषाध्यक्ष तथा संत तुलसीदास पीजी कालेज कादीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर राम नयन सिंह संयुक्त मंत्री चुने गए। केएनआई प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह, प्रो. धर्मेंद्र शुक्ल बभनान, प्रो. प्रिया मुखर्जी बहराइच, प्रो. एस.के. वर्मा अम्बेडकरनगर व शहर के शास्त्री नगर निवासी जनेस्मा बाराबंकी के प्राचार्य प्रोफेसर सीताराम सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया। केडीसी बहराइच के प्रो. विनय सक्सेना को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। कार्यसमिति में जनपद के कई प्राचार्यों को स्थान मिलने से जिले के शिक्षकों में हर्ष है। राणा प्रताप पीजी कालेज के प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने भी अपने प्राचार्य के महामंत्री चुने जाने पर प्रसन्नता जताई है।
Previous articleजौनपुर : टीचर प्रीमियम लीग मैच में पाराकमाल ने मारी बाजी
Next articleसुल्तानपुर : वर्तमान लाभ का नहीं बल्कि भविष्य के पुनर्निर्माण का बजट- ज्ञानेन्द्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?