सुल्तानपुर : अहंकार विनाश का मूल कारण है- डॉ मिश्रा
सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
अहंकार विनाश का मूल कारण है। जब जीव रुपी किसान साधना रुपी खेती में सत्कर्म रुपी धान लगाता है और उसके ऊपर प्रशंसा रूपी जल की वर्षा होती है तब अहंकार रुपी घास उग जाती है जब अहंकार रुपी घास को विवेक रुपी खुरपी से बाहर निकाला जाता है, तभी सत्कर्म का धान घर में आता है। उक्त कथन वाराणसी से पधारे मानस मर्मज्ञ डॉ मदन मोहन मिश्र ने व्यक्त किए।



















