बागी सांसदों की राष्ट्रपति से मुलाकात,राघव चड्ढा के गंभीर आरोप,सीएम भगवंत सिंह मान भी दिल्ली पहुंचे
नई दिल्ली।
तहलका 24×7
आम आदमी पार्टी से अलग हो चुके राज्यसभा सांसदों ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं।प्रतिनिधि मंडल में राघव चड्ढा,संदीप पाठक,अशोक मित्तल और राजेंद्र गुप्ता शामिल रहे।वहीं दूसरी ओर पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान भी अपने विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रपति से मुलाकात कर राज्य के मौजूदा हालातों की जानकारी दी।

मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ “खतरनाक राजनीति” की जा रही है और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है।उनका आरोप है कि उनकी छवि को जानबूझकर खराब करने की कोशिश की गई और बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि वे सरकार के अगले निशाने पर हैं।

सांसद संदीप पाठक ने भी कहा कि झूठे मामलों के जरिए जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता।इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इस पूरे घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मान को सतर्क रहना होगा,कहीं ऐसा न हो कि विधायकों की बस भाजपा कार्यालय की ओर ही मुड़ जाए।


















