नदी में नहाने गए किशोर को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

नदी में नहाने गए किशोर को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              तिलवारी गांव में बुधवार को नदी में नहाने गए एक किशोर पर दो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके पीठ,पेट और सीने पर गहरी चोटें आई हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार शैद पनौली गांव निवासी पूनम देवी पत्नी विजय बहादुर यादव अपने 15 वर्षीय पुत्र ईशांत यादव के साथ तिलवारी गांव स्थित मायके आई थीं।
इसी दौरान ईशांत नदी में नहाने चला गया।आरोप है कि वहां पहले से नहा रहे पड़ोसी गांव बड़सरा के दो युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों युवकों ने ईशांत पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।पिटाई से उसके शरीर पर कई जगह सूजन और गहरे निशान पड़ गए और वह लहूलुहान हो गया।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल किशोर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां उसका इलाज किया गया।घटना के बाद घायल की मां ने दो नामजद आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Previous articleदारोगा जी का थप्पड़कांड: 12 सेकेंड में युवक को जड़े 6 थप्पड़, जांच के आदेश
Next articleअदालती बहिष्कार के बीच भी जारी रहेगी सुनवाई, हाई कोर्ट करेगा एमिकस क्यूरी नियुक्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?