सुल्तानपुर : ई-रिक्शा खंदक में पलटा, छह महिलाओं समेत सात घायल
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। दुर्घटना में छह महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
दोस्तपुर क्षेत्र के कैथी जलालपुर की शारदा (45), नेवाली देवी (65), प्रिया वर्मा (18), इतवारी (65), सुरेमा (55) और प्रेमा (65) ई-रिक्शा पर बैठकर शुक्रवार को पांडेबाबा धाम पर दर्शन करने के लिए जा रही थी। ई-रिक्शा बुढ़ाना डबल नहर के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंदक में पलट गया। दुर्घटना में सभी छह महिलाएं और ई-रिक्शा का चालक रोमन वर्मा (28 ) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।