सुल्तानपुर : एआरटीओ ऑफिस गेट के सामने से युवक का अपहरण
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 शहर के अमहट क्षेत्र स्थित एआरटीओ ऑफिस के सामने से शुक्रवार को लंभुआ क्षेत्र के भुवापुर गांव का निवासी सूरज वर्मा (24) को चार पहिया वाहन सवार दो लोगों ने अगवा कर लिया। दूसरे दिन भी युवक का पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे युवक के भाई कपिल देव ने कोतवाली नगर में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।