सुल्तानपुर : जयंती पर याद किए गए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शनिवार को विभिन्न संगठनों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए।

आजाद समाज सेवा समिति के तत्वावधान में प्रभात फेरी निकालने के साथ विभिन्न स्थानों पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। बस स्टेशन स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ समाजसेवी करतार केशव यादव ने कहा कि प्रभात फेरी निकालकर शहीदों को याद किया जाना अच्छे कार्यों के लिए और राष्ट्र निर्माण की चेतना के लिए प्रेरणादायी है। संस्था के अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने अपने जीवन काल में क्रांतिकारियों को अपना परिवार और राष्ट्र प्रेम को अपना घर माना। हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के राष्ट्र प्रेम और भाईचारे से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए।

















