सुल्तानपुर : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
अयोध्या- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पति बाल-बाल बच गया। यह हादसा कूरेभार क्षेत्र के पटना गांव के पास हुआ।


















