सुल्तानपुर : नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहाया
सुल्तानपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
जयसिंहपुर क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव में नवीन परती की भूमि से अवैध कब्जे को प्रशासन ने शनिवार को बुलडोजर से हटवाया। इस दौरान एसडीएम के साथ राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद थे।प्रशासन के मुताबिक माधवपुर छतौना के रामलौट सिंह ने नवीन परती की भूमि पर अवैध कब्जा करके कुछ पक्का व कच्चा निर्माण करा लिया था।
















