सुल्तानपुर : बिजली के बकाएदारों की जांच के दौरान टीम पर हमला
कादीपुर।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
बिजली के बकाएदारों के खिलाफ अभियान के दौरान शनिवार को बनकेगांव हरचंद्रपुर पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में नोडल अधिकारी समेत चार कर्मचारी घायल हो गए। घटना से आक्रोशित विद्युत कर्मी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने नोडल अधिकारी की तहरीर पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, विद्युत कर्मियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बिजली आपूर्ति ठप करने की चेतावनी दी है।
















