सुल्तानपुर : मोबाइल छीनकर भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 धम्मौर क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास रविवार की देर शाम पप्पू खेत की सिंचाई कर रहा था। एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और पप्पू से उसका मोबाइल सेट छीनकर भागने लगे। पप्पू ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने घेर कर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान अमन कुमार, नदीम और सौरभ मौर्या निवासी लौहर पश्चिम के रूप में की गई। एसओ धम्मौर गौरीशंकर पाल ने बताया कि आरोपियों के पास से छीने गए मोबाइल सेट के साथ ही दो तमंचा व कारतूस भी मिला है।