सुल्तानपुर : सकारात्मक विचारों से सार्थक और सफल होता है जीवन- ज्ञानेन्द्र रवि

सुल्तानपुर : सकारात्मक विचारों से सार्थक और सफल होता है जीवन- ज्ञानेन्द्र रवि

# एनवाईके ने आयोजित किया युवाओं का प्रशिक्षण शिविर

भदैंया।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                 ‘जीवन में सबसे मुश्किल काम है सरल, संतुलित बने रहना, लेकिन यह असंभव नहीं है। कुछ बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम अपना जीवन सकारात्मक और बेहतर बना सकते हैं। सकारात्मक विचारों से जीवन में सार्थक और सफल परिवर्तन सम्भव हो जाता है’ यह बातें युवा चिंतक व राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहीं।
वे भदैंया विकास खंड कार्यालय के सभागार में नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित स्वस्थ व सकारात्मक जीवन पर युवाओं का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित कर रहे थे। ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि ने कहा कि तनाव प्रबंधन, सामाजीकरण, स्वास्थ्य वर्धक आहार व शारीरिक क्रियाशीलता सकारात्मक जीवन शैली के लिए आवश्यक है। सकारात्मक युवा ही राष्ट्र को सही दिशा दे सकता है। विशिष्ट अतिथि योगगुरु सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि आधुनिक जीवन शैली में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लिए योग आवश्यक है। वजन कम हो बढ़ गया हो या वजन स्थिर रखना हो हर परिस्थिति में योग फायदेमंद है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड विकास अधिकारी देव नारायण सिंह ने कहा कि योग ने मेरा जीवन बचाया है। तन व मन को स्वस्थ रख के युवा अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्वेक्षक दिनेश मणि ओझा ने किया। यहां समाजसेवी विजय तिवारी, नेशनल यूथ वालंटियर मानसी यादव, दुर्गेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Next articleभदोही : मत्स्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?