सुल्तानपुर : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झारखंड की नई कार्यकारिणी का गठन 

सुल्तानपुर : सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झारखंड की नई कार्यकारिणी का गठन 

# राजदेव यादव अध्यक्ष व मथुरा प्रसाद सिंह जटायु चुने गए प्रबंधक 

कादीपुर। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7 
                क्षेत्र के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज झारखंड की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें राजदेव यादव को अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार मथुरा प्रसाद सिंह जटायु को प्रबंधक चुना गया। लाल बहादुर सिंह उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह उप प्रबंधक तथा बाबूराम बरनवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज आजमगढ़ के पूर्व प्रधानाचार्य कामेश्वर पांडेय बतौर पर्यवेक्षक चुनाव में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति का चुनाव विधि सम्मत व निष्पक्ष कराया गया है। संत तुलसीदास पीजी कालेज के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ सूर्य प्रकाश सिंह, नेशनल इंटर कालेज के पूर्व प्राचार्य नरेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ व्यवसायी विश्वनाथ बरनवाल, समाजसेवी पलकधारी सिंह, ईशनारायण सिंह, चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार उपाध्याय व शिक्षक राजकुमार अम्बरीष सिंह प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। झारखंड मंदिर परिसर में सम्पन्न हुए इस चुनाव में प्रयाग के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एके सिंह सहित सरस्वती विद्या मंदिर समिति के साधारण सभा के अधिकतर सदस्य मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : मुंगरा स्टेशन के शौचालय में पानी न होने पर बिफरे चेयरमैन
Next articleजौनपुर : स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री के जन्मदिवस पर सेमिनार का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?