सुहागरात बनी काल की रात

सुहागरात बनी काल की रात

# 75 साल के दूल्हे ने 35 साल की दुल्हन से रचाई शादी, सुबह टूट गई सांसें

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग संगरु राम ने अपनी उम्र से आधी से भी कम की महिला मनभावती संग शादी रचाई, लेकिन सुहागरात के बाद ही उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया। घटना की चर्चा जिलेभर में है।
             
गांव वालों के अनुसार संगरु राम की पहली पत्नी का एक साल पहले निधन हो गया था। संतानहीन संगरु अकेले खेती-बारी करके जीवन काट रहे थे। परिवार वालों ने उन्हें दूसरी शादी न करने की सलाह भी दी, लेकिन उन्होंने किसी की एक न सुनी। आखिरकार सोमवार को उन्होंने जलालपुर क्षेत्र की रहने वाली मनभावती (35) संग कोर्ट मैरिज कर मंदिर में सात फेरे ले लिए।मनभावती ने बताया कि संगरु राम ने उससे कहा था तुम मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।
शादी की रात दोनों देर रात तक बातें करते रहे, लेकिन सुबह अचानक बुजुर्ग दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे किस्मत का खेल बता रहा है तो कोई इसे संदिग्ध मान रहा है। संगरु राम के दिल्ली में रह रहे भतीजों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कहा कि बिना उनकी मौजूदगी के चिता नहीं जलेगी। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या पुलिस जांच और पोस्टमार्टम कराएगी या मामला यूं ही रह जाएगा।फिलहाल सुहागरात की जगह मौत की रात की खौफनाक चर्चा माहौल को गरमा रही है।
Previous articleसाइनबोर्ड लगा रहे युवक की करंट से मौत
Next articleज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया दशहरा पर्व
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?