सेंट जेवियर्स स्कूल में मिशन नारी शक्ति फेज-5 आयोजित

सेंट जेवियर्स स्कूल में मिशन नारी शक्ति फेज-5 आयोजित

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को मिशन नारी शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजबल्लभ श्रीवास्तव, उप निरीक्षक हसन रिजवी, उप निरीक्षक चंद्रभान यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
उप निरीक्षक श्री रिजवी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है कि अब कोई बेटी अपने सपनों को अधूरा नहीं छोड़ेगी। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन ही सशक्त समाज की नींव हैं। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1098, 102, 108 व 1930 आदि की जानकारी दी।
छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं सुकन्या समृद्धि योजना, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराया।छात्राओं ने मिशन नारी शक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर दिया।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Previous articleनेताजी के बताए रास्ते पर चलकर पीडीए की सरकार बनाएंगे: राकेश मौर्य
Next articleदुर्व्यवस्था देख खुद ही वीडियो बनाने लगे डीआरएम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?