सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों का हुआ उपचार, वितरित की गई दवाइयां

सेवा पखवाड़ा: स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों का हुआ उपचार, वितरित की गई दवाइयां

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चले रहे कार्यक्रम में क्षेत्र के मनेछा गांव में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर ग्रामीण अंचलों में ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उनके गांव पर ही उपलब्ध कराना है।
सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी के चिकित्सा प्रभारी डा. सूर्य प्रकाश यादव ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 124 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की बीमारियों की पहचान कर उनका उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
इस दौरान डॉ. अवनीश कुमार राव, फार्मासिस्ट अशोक कुमार यादव,  एलटी आलोक सिंह, संदीप कुमार, शिव कुमार, रश्मि सेठ, अंकुर श्रीवास्तव, राहुल यादव, सनी गुप्ता, मोहित बिन्द, राहुल यादव, महेंद्र गौतम, दीपक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत भाजपा मण्डल अध्यक्ष गभिरन अजय यादव ने लोगों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleकैरी बैग के सात रुपये लेने पर तीन हजार का जुर्माना
Next articleनवरात्र पर्व पर 250 छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?