स्कूलों में छूटे बच्चों का हुआ टिटनेस-डिप्थीरिया टीकाकरण

स्कूलों में छूटे बच्चों का हुआ टिटनेस-डिप्थीरिया टीकाकरण

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय जमापुर और असवालपुर में टिटनेस-डिप्थीरिया (टीडी) टीकाकरण अभियान चलाया गया।इस दौरान अप्रैल माह के अभियान से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों विद्यालयों में दर्जनों बच्चों का टीकाकरण किया।अभियान के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।डब्ल्यूएचओ के ब्लॉक मॉनिटर तरुण पांडेय ने कहा कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद जरुरी है।
अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों का निर्धारित समय पर सभी टीके अवश्य लगवाएं।टीकाकरण कार्यक्रम में एएनएम पूजा मौर्य,आशा कार्यकर्ता सरिता व उषा पटेल,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता देवी तथा विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Previous articleपुलिस के डॉग स्क्वायड में शामिल हुई ‘जोरा’, अपराधियों तक पहुंचने में करेगी मदद
Next articleशादी की जिद में प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ,दोनों की हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?