स्टार क्लब ने आयोजित किया एक शाम अमर शहीदों के नाम

स्टार क्लब ने आयोजित किया एक शाम अमर शहीदों के नाम

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7.                                                             द स्टार क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम “एक शाम अमर शहीदों के नाम” रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों और डांस ग्रुपों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कानपुर डांस एकेडमी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एसडीएक्स डांस ग्रुप शाहगंज द्वितीय स्थान पर और श्री विश्वकर्मा शिक्षा निकेतन शाहगंज तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजीव सिंह एडवोकेट उर्फ डब्लू सिंह रहे। जबकि समापनकर्ता अमित सिंह रामनगर रहे। डॉक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन विवेक गुप्ता और जमीर अनवर खान ने किया।

कार्यक्रम की सफलता में कमेटी के सदस्य सुनील यादव ललई, अरुण कुमार यादव, छोटू यादव, बाबर खान, शाहरुख खान, आरिफ शेख, प्रमोद यादव, आशीष कसेरा, मुन्ना यादव आदि का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।अंत में विवेक कुमार गुप्ता और जमीर अनवर खान ने सभी दर्शकों, विद्यालयों और डांस ग्रुपों का आभार व्यक्त किया।

Previous article110 फिट लंबा तिरंगा रिमोट से फहराया गया
Next articleगरीब, असहाय और दिव्यांगों की मदद पुनीत कार्य: इंदु सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?