स्थापना दिवस पर पालीवाल पेट्स क्लीनिक में निःशुल्क शिविर, 100 से अधिक पालतू पशुओं की जांच

स्थापना दिवस पर पालीवाल पेट्स क्लीनिक में निःशुल्क शिविर,100 से अधिक पालतू पशुओं की जांच

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एंड सर्जिकल सेंटर के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पशु पालकों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 100 से अधिक पालतू पशु-पक्षियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एक वर्ष की नन्ही बच्ची व्योमिका ने केक काटकर किया।इस अवसर पर क्लीनिक के प्रबंध निदेशक नरसिंह पालीवाल एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चले शिविर में कुत्ते,बिल्लियां,खरगोश,पालतू पक्षी एवं कछुओं समेत विभिन्न प्रकार के पालतू जीवों की जांच की गई।डॉ.पालीवाल ने प्रत्येक पेट्स का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके खानपान,देखभाल और रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
जांच के दौरान कई पालतू पशुओं में त्वचा संबंधी रोग, पाचन तंत्र की समस्याएं तथा विटामिन की कमी पाई गई,जिनके लिए मौके पर ही आवश्यक दवाएं एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए गए।प्रबंध निदेशक नरसिंह पालीवाल ने बताया कि क्लीनिक के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित व पशु कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रुप से आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में पहुंचे पेट्स पालकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पशु स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के दौरान क्लीनिक सहायक कृष्णा प्रजापति सहित अन्य सहयोगी सक्रिय रुप से मौजूद रहे।इस अवसर पर क्लीनिक के चिकित्सक डॉ.आलोक सिंह पालीवाल का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।लायंस क्लब शाहगंज स्टार सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया।इस दौरान डॉ.विशाल सिंह,अमृत लाल मौर्य,मंशाराम प्रजापति समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous articleमुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 44 मरीजों की जांच, दवाओं का वितरण
Next articleनिःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 14 टीबी संदिग्ध मिले
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?