स्मार्ट मीटर से बिजली गुल, दूल्हा बारात लेकर पहुंचा डीएम ऑफिस

स्मार्ट मीटर से बिजली गुल,दूल्हा बारात लेकर पहुंचा डीएम ऑफिस

# गर्मी में बिजली कटने से परेशान दूल्हे ने की अनोखी पहल, बोला “बिना बिजली दुल्हन कैसे लाऊं”

बांदा। 
तहलका 24×7 
             जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच एक अनोखा मामला सामने आया। मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव निवासी दूल्हा कुलदीप अपनी बारात लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंच गया।वजह थी,शादी के बीच घर की बिजली कट जाना।
कुलदीप की बारात महोबा जानी थी।घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और घर में मेहमानों की भीड़ थी।
इसी दौरान भीषण गर्मी में अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।परिजनों का आरोप है कि पुराने मीटर की जगह लगे स्मार्ट मीटर के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गया है,जिसे जमा न कर पाने के कारण कनेक्शन काट दिया गया।बिजली गुल होने से शादी का माहौल बिगड़ गया और मेहमानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।इसी से परेशान होकर दूल्हा कुलदीप बैंड-बाजे और बारातियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गया और अधिकारियों से बिजली बहाल करने की गुहार लगाई।
कलेक्ट्रेट परिसर में दूल्हे की इस अनोखी पहल को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।कुलदीप ने अधिकारियों से कहा कि बिना बिजली वह अपनी दुल्हन को घर कैसे लाएगा।उसने मीटर बदलने और तत्काल बिजली जोड़ने की मांग की।मामले में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और दूल्हे को जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
वहीं,एक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के कारण आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।उनका कहना है कि एक दूल्हे को अपनी बारात के साथ डीएम ऑफिस पहुंचना पड़ा,जो समस्या की गंभीरता को दर्शाता है।
Previous articleपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया आशीर्वाद
Next articleभीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?