स्वयंसेवकों ने निकाली रक्तदान जागरूकता रैली
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठवें दिन शुक्रवार को फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कॉलेज तालिमाबाद सबरहद में रक्तदान जागरूकता रैली निकाली।रैली मजडीहा, डोमनपुर, उसरहटा, सबरहद गांव में निकाली गयी। रक्तदान जागरूकता से आम जनमानस को अवगत कराना था।रक्तदान के महत्व को बताना था।

स्वयंसेवको में गुलशन बानो, सौम्या, प्रिति, रोली, असरा, अनम, मरियम असलम, आमरीन, उज्मा खान, अभिषेक कुमार, खुशी चौहान, ज्योति राजभर, अफरा खान ने तत्परता के साथ जागरूक किया। भोजनोपरान्त बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार यादव जीरहे।कार्यक्रम में अफरा, वृदा सेठ, खुशी चौहान, अकिता, प्रियंका, अंजली गुप्ता ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान मानवता की जिन्दा मिसाल है।

जीवन में सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए। समापन शिविर के मुख्य आयोजन में इस बार रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. राकेश सिंह, रेयाज अहमद, डॉ. संजय यादव, धूरेन्द मौर्य, डॉ. रविन्द्र यादव, डॉ. विनय कुमार, अनिता देवी, डॉ. पूजा रानी, डॉ. भाष्कर तिवारी, डॉ. रामचंद्र मौर्य, खुर्शीद हसन खान, अमित श्रीवास्तव, गीता यादव, डॉ. अमित दयानाथ गुप्ता, डॉ. अनामिका मिश्रा, डॉ. शिव प्रसाद यादव, ओम प्रकाश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
















