26.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

स्वर्णकार समाज ने पहली बार मनाई भगवान नरहरि जयंती, हुआ भव्य आयोजन

स्वर्णकार समाज ने पहली बार मनाई भगवान नरहरि जयंती, हुआ भव्य आयोजन

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              स्वर्णकार समाज द्वारा पहली बार भगवान नरहरि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और भगवान नरहरि जी के जीवन, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के आयोजक सुशील सेठ बागी रहे, जबकि संचालन भी उन्होंने ही किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बनारसी सेठ ने की।आयोजन की शुरुआत भगवान नरहरि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इसके बाद वक्ताओं ने उनके जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि भगवान नरहरि जी स्वर्णकार समाज के आराध्य देव हैं और उनके जीवन से समाज को एकता, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों की प्रेरणा मिलती है।
समाज के उत्थान और नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजनों की निरंतर आवश्यक है।कार्यक्रम में अभिषेक सोनी, रितेश सोनी, सूरज सोनी, सुचित कुमार वर्मा, सुजीत सोनी, राकेश सोनी, चेतन सोनी, महेंद्र कुमार वर्मा, सचिन वर्मा, मनोराम सेठ, अमन सेठ, रमेश सेठ, राम पलट सेठ, रामू सेठ, करन सेठ पार्थ,राजकुमार सेठ‘अश्क़’सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This