17.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती व प्रयास सामाजिक संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

स्वामी विवेकानंद जयंती व प्रयास सामाजिक संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया

आजमगढ़।
फैजान अंसारी 
तहलका 24×7 
               प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं संगठन का स्थापना दिवस सिंहासनी वाटिका आजमगढ़ में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने जनपद जौनपुर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस अवसर पर रविकांत श्रीवास्तव को सचिव, अमन कुमार शर्मा को अध्यक्ष तथा डाली जोशी को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रयास सामाजिक संगठन शोषितों, पीड़ितों एवं वंचित वर्गों के उत्थान के साथ-साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर संघर्ष करता रहेगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा को ही संगठन का मूल उद्देश्य बताया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This