हमलावर सांड को पकड़ ग्रामीणों ने किया ब्लाक कर्मी के हवाले
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
एक माह से क्षेत्र के छीतमपट्टी गांव में आतंक का पर्याय बने सांड को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने आखिरकार शुक्रवार को स्वयं कमान संभाली और खण्ड विकास अधिकारी को सूचना दी।उक्त गांव में एक माह से सांड आतंक का पर्याय बना हुआ था। फसल और पालतू पशुओं के चारे को नुकसान पहुंचाने के साथ ही दरवाजे पर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करना उसकी आदत सी बन गई थी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग आधे दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर चुका था। समूचा गांव उसके आतंक से त्रस्त हो गया था, अंततः शुक्रवार को उसको पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने स्वयं कमान संभाली और उसे पकड़ कर मामले की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह को दी। सूचना पर भेजे गए कैटल कैचर पर लादकर उसे गौशाला भिजवाया गया। इस दौरान डॉ. दिनेश कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, शशांक सिंह व राजेंद्र उपाध्याय समेत अन्य लोग थे।








