हरिहरपुर घराना ने उठाई हत्यारों एंव साजिशकर्ता को सजा दिलाने की मांग

हरिहरपुर घराना ने उठाई हत्यारों एंव साजिशकर्ता को सजा दिलाने की मांग

आजमगढ़। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                हरिहरपुर घराना संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को कलाकारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कलाकारों ने मांग की कि आर्थिक स्थिति को देखते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख की सहायता दिलायी जाये।
हरिहरपुर घराना के कलाकारों ने कहा कि उनका गांव संगीत के बल पर जनपद का ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन करते आ रहा है। यहीं के युवा कलाकार आदर्श कुमार की गांव के ही कुछ अराजक तत्वों ने 20 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे हरिहरपुर घराने के कलाकार भयभीत हैं। कलाकारों ने मांग की है कि परिवार व गांव के अन्य कलाकारों को सुरक्षा मुहैया करायी जाये। इस अवसर पर दीपक मिश्रा, कमलेश कुमार मिश्र, उदय शंकर मिश्र, अजय मिश्रा, वरुणेश मिश्र व जितेंद्र कुमार मिश्र आदि कलाकार उपस्थित थे।
Previous articleआजमगढ़ : मकान पर गिरी आकाशीय बिजली
Next articleसंदिग्धावस्था में युवक को लगी सीने में गोली, अस्पताल में हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?