हर घर में होनी चाहिए शिव आराधना, होता है कल्याण : मनोज अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के पक्का पोखरा स्थित श्री शंकर कांवरिया सेवा समिति द्वारा स्थापित श्री वैकुण्ठधाम श्री शिव जी नवग्रह मंदिर में श्रावण के पहले दिन भक्तों ने श्रृद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान शिव चर्चा का आयोजन किया गया।आध्यात्मिक आयोजन में नगर की शिव चर्चा महिला मंडली ने श्रद्धापूर्वक शिव महिमा की कथा का वाचन किया। भगवान शिव की लीलाओं पर भक्तिमय संवाद प्रस्तुत किया।

इस दौरान “तुम तो भोलेनाथ हो, भंगिया पी के भूल जाते हो” जैसे गीतों की प्रस्तुति पर भक्त झूम उठे।समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आस्था और संस्कार को मजबूत करते हैं। इसलिए शिव भक्त चर्चा हर घर में होनी चाहिए। इससे हमेशा समाज एवं लोगों का कल्याण होता है। गुरु पूजा कर गुरुपूर्णिमा का पर्व भी मनाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की उपस्थित रही।

इस दौरान रीता जायसवाल, खुशबू जायसवाल, जागृति चित्रवंशी, किरण चौबे, सुनीता देवी, बिट्टू किन्नर, प्रीति अग्रहरि, रजनी अग्रहरि, रानी अग्रहरि, नूपुर गुप्ता, अन्नपूर्णा मोदनवाल, सीमा अग्रहरि, गीता अग्रहरि, लता अग्रहरि, अनुपमा अग्रहरि, मंजरी अग्रहरि, समिति के अध्यक्ष अशोक मोदनवाल बाबा व पदाधिकारी उपस्थित रहे।








