हाईकोर्ट से बार को नोटिस जारी करने पर वकीलों में आक्रोश, निकाला जुलूस

हाईकोर्ट से बार को नोटिस जारी करने पर वकीलों में आक्रोश, निकाला जुलूस

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा बनारस बार व सेंट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी को नोटिस जारी करने से बुधवार को अधिवक्ता सरकार के खिलाफ और मुखर होकर नारेबाजी की, जिसके बाद न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर दिए।
सुबह लाइब्रेरी भवन में तहसील बार अध्यक्ष  कृपाशंकर पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कहा कि सरकार अधिवक्ता के विरोध व धरना प्रदर्शन को रोकने के लिए हाईकोर्ट का सहारा लेकर नोटिस जारी करा रही है। जिसका अधिवक्ता विरोध करते हैं और पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत होकर हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया। तत्पश्चात वकील जुलूस के रूप में तहसील परिसर में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एसडीएम पोर्टिको तक पहुंचे और एसडीएम पिण्डरा प्रतिभा मिश्रा को पत्रक सौंपा। संचालन महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने किया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, कमला प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार, प्रेमशंकर सिंह, अश्वनी सिंह, प्रीतराज माथुर, श्याम मोहन उपाध्याय, चंद्रभान सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कृष्णकांत चौहान, अजय गुप्ता, दीपक सैनी, राजेश सिंह, अवनीश पांडेय, छोटेलाल, सतीश पांडेय, दयाशंकर सिंह, विपिन सिंह आदि वकील रहे।
Previous articleउसे अंतिम सांस तक जेल में रखा जाए
Next articleएक ही रात आधा दर्जन किसानों के पंपिंग सेट चोरी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?