हिस्ट्रीशीटर फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को करता था धमकाने का काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर फर्जी पत्रकार बनकर लोगों को करता था धमकाने का काम,पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                बदलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया।पुलिस का आरोप है कि वह स्वयं को पत्रकार बताकर लोगों पर दबाव बनाता था और धमकाकर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश करता था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश पाण्डेय पुत्र शारदा प्रसाद पाण्डेय निवासी ग्राम भटेहरा थाना बदलापुर का रहने वाला है।
उसका नाम बदलापुर थाने के हिस्ट्रीशीट रजिस्टर में हिस्ट्रीशीट संख्या 11A पर दर्ज है।पुलिस के मुताबिक उसके विरुद्ध दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने आरोपी के खुद को पत्रकार बताकर धौंस जमाने और धमकाने की शिकायत की। इस पर पुलिस ने उससे पत्रकार होने का वैध पहचान पत्र मांगा,लेकिन वह कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस के अनुसार सत्यापन के लिए एक हिंदी दैनिक अखबार के जिला संवाददाता से संपर्क किया गया,जहां से जानकारी मिली कि ओमप्रकाश पाण्डेय नाम का कोई व्यक्ति उनके संस्थान में पत्रकार के रुप में कार्यरत नहीं है।इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई शुरु कर दी।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशपर थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
Previous articleनिषाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, आरक्षण बहाली की उठाई मांग
Next articleजेल से छूटा निलंबित सिपाही बना हैवान, 10 वर्षीय बच्ची की हत्या, जुर्म किया कबूल, एनएसए की होगी कार्रवाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?