हैवान पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, शव को संदूक में रखकर हुआ फरार

हैवान पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, शव को संदूक में रखकर हुआ फरार

फिरोजाबाद।
तहलका 24×7 
              नशेड़ी पिता ने अपने ही 12 साल के बेटे को धारदार हथियार से हत्या कर लाश को संदूक में रखकर फरार हो गया।आरोपी का अपनी ही पत्नी से प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।मामला मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली का है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनुज चौधरी के अनुसार यहां के रहने वाले राजेश का अपनी पत्नी उर्मिला से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, हालांकि पति-पत्नी दोनों एक ही घर में रहते हैं। उर्मिला एक निजी स्कूल में टीचर है, वह स्कूल गयी थी। घर पर राजेश के साथ उसका 12 साल का बेटा मयंक था। उर्मिला जब लौटकर आयी तो राजेश घर से गायब था और घर मे खून फैला था। उर्मिला ने जब मयंक की खोजबीन की तो उसका शव एक सन्दूक से बरामद हुआ।
पत्नी की चीखपुकार से आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी।महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि मयंक की हत्या उसके पति राजेश ने की है। राजेश नशे का आदी है।महिला की तहरीर पर राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।
Previous articleविधायक ने किया गौ शाला की जमीन का भूमि पूजन 
Next articleदुष्कर्मी को आजीवन कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?