होटल के कमरे में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
नाका हिंडोला थाना क्षेत्र के चारबाग स्थित एक होटल में ठहरी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार खीरी जनपद के महेवागंज निवासी गुंजन मिश्रा (22) पुत्री पंकज मिश्रा 25 मई से चारबाग स्थित होटल मिलन के कमरा नंबर-23 में ठहरी हुई थी। शाम काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ।इसके बाद शाम करीब सात बजे डायल-112 पर सूचना दी गई।सूचना मिलते ही नाका हिंडोला पुलिस मौके पर पहुंची।कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

होटल स्टाफ की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाकर पुलिस अंदर पहुंची तो युवती दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली।पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















