34 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
           मडियाहूं तहसील अंतर्गत टेकारडीह गांव स्थित डीएन इण्टर कॉलेज के प्रांगण में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कुल ध्वज को फहरा कर किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डां सृष्टि पटेल, ललिता कटियार, पूजा पटेल, संजू पटेल, डॉ आर.एस.पटेल, डॉ आर.के.पटेल, सर्वेश कटियार, हरिश्चंद्र सिंह पटेल, अरविन्द सिंह पटेल सहित तमाम अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले की अपेक्षा अब महिलायें अधिक से अधिक शिक्षित है तथा महिलाओं को शिक्षा देने के साथ-साथ अपनी संस्कृति और समाज द्वारा बनाये गये नियमों के अनुसार चलने की अपील किया। अतिथियों ने कहा कि महिला अब हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है हमारा देश वीरांगनाओं की गाथा से भरा पड़ा हुआ है।
हम सभी लोगों को एक साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि प्रदेश के साथ-साथ देश में महिलाओं की शक्ति को पहचान मिल सके। अतिथियों ने अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से महिलाएं एक जुट होकर इस सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुई है इसी प्रकार से जागरूक होकर अपने हक अधिकार के लिए भी आवाज बुलंद करते रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके हक अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया तथा अपील किया गया कि अधिक से अधिक शिक्षा लेकर महिलाएं शिक्षित बने ताकि अपने हक अधिकार के बारे में उन्हें किसी और का सहारा न लेना पड़े। अतिथियों ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर तमाम संगठन के लोग महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं ताकि आने वाले समय में महिलाओं के साथ जो भेद-भाव लोग रखते है उसे अब धीरे-धीरे समाप्त किया जा सके।
कार्यक्रम आये सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की मेधावी छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत् अधिकारी, कर्मचारी, समाज सेवी लोगों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में वाराणसी से आये विश्व प्रसिद्ध जादूगर रामरथी सिंह ने अपने जादू का जलवा दिखाते हुए लोगों को एक संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान करें तथा महिलाओं को बराबर की हिस्सेदारी व भागीदारी भी सुनिश्चित कराये।
कार्यक्रम दौरान डॉ सुनीता वर्मा, सोनी पटेल, सुनीता पटेल, रीता पटेल, सरिता पटेल, मंजू लता सिंह, बसंती पटेल, समीक्षा पटेल, सरोजा पटेल, मुन्नी पटेल, डॉ प्रिया पटेल, निशा पटेल, संगीता पटेल, उषा देवी, प्रतिभा देवी, ब्लाक प्रमुख रामनगर अरविन्द पटेल, गंगा प्रसाद पटेल, शालिक राम पटेल, अमृत लाल पटेल, दूधनाथ पटेल, दीपक पटेल, रितेश पटेल, रामयश पटेल, जयसिंह पटेल, आर.सी.पटेल, डॉ मनोज पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शरद पटेल व अध्यक्षता सर्वेश कटियार के द्वारा किया गया। समापन समारोह ध्वजावतरण व राष्ट्रगान से हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37248804
Total Visitors
975
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This