अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा निशुल्क 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह संपन्न

# महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना एक पुनीत कार्य: अनीता सिंह

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
               सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित 30 दिवसीय निशुल्क सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह शहर के टीडी कॉलेज दक्षिणी गेट स्थित टीप-टॉप ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ शहर कोतवाली की महिला प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह एवं साइबर सेल की महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।मुख्य अतिथि अनीता सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाना नेक और सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि शासन-प्रशासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सहयोग भी संस्था को मिलता रहेगा,जिससे इस अभियान को और व्यापक बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करना तथा उन्हें सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।ट्रस्ट द्वारा जिले के विभिन्न ब्लॉकों और तहसीलों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया।समारोह में मुख्य अतिथि अनीता सिंह,विशिष्ट अतिथि नीलम सिंह तथा प्रशिक्षण प्रभारी सीमा गुप्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं और बच्चियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षक के रुप में सुधा सिंह, रीना,आलिया,सुमन,मिनू और अनीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।प्रशिक्षण शिविर के दौरान चार श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।बेस्ट मेकअप प्रतियोगिता में प्रियंका मौर्या,बेस्ट हेयर कट में तनुप्रिया सिंह,हेयर डू में वंदना सोनकर तथा बेस्ट स्किन (एडवांस) श्रेणी में साहिबा अफसर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में महासचिव राधिका सिंह एवं नीलम मिश्रा ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleतेज प्रताप के आवास पर चोरी, निजी सहायक पर 20 लाख रुपये और कीमती सामान ले जाने का आरोप
Next article24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सुमित सिंह हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?