36.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

अरगूपुर-कटार मार्ग निर्माण से विकास को मिलेगी गति 

अरगूपुर-कटार मार्ग निर्माण से विकास को मिलेगी गति 

# 1634.65 लाख की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य

# विधायक रमेश सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ 

शाहगंज, जौनपुर।
तहलका 24×7 
            क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि अरगूपुर-कटार मार्ग का निर्माण हो जाने से शाहगंज के विकास को गति मिलेगी। वे शुक्रवार को नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ पर उक्त मार्ग के निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर भूमिपूजन के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि बीते बीस सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी। यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ माना जाता है। इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ की तरफ से सुल्तानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा।
इसके पूर्व आचार्य हरि प्रसाद मिश्र, वैदेही शरण पांडेय व देवेंद्र पांडेय ने हवन-पूजन के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि-पूजन कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता बेचन सिंह, विनय सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा ने तथा संचालन रविकांत जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, अरुण अग्रहरि, संदीप जायसवाल, खुशीराम मिश्र, शैलेन्द्र गुप्ता मुन्ना, शीतल अग्रवाल, अनिल मोदनवाल, रोहित अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गुप्ता, राजमती सरोज, नीलम अग्रहरि, बांकेलाल राजभर, ओम चौरसिया, धीरज पाटिल, मंटू चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37308006
Total Visitors
461
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

अप्राकृतिक कुकर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

अप्राकृतिक कुकर्म के आरोपी को आजीवन कारावास जौनपुर। गुलाम साबिर  तहलका 24x7                अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश...

More Articles Like This