31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

अलीगढ़ : दुकान पर चढ़कर बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौत

अलीगढ़ : दुकान पर चढ़कर बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौत

अलीगढ़।
तहलका 24×7
              प्रदेश में कानून व्यवस्था का राग अलापने वाले सत्ताधारी दल भाजपा को शनिवार देर शाम गुंडों ने आइना दिखाया। शहर की पॉश व दो-दो विधायकों वाली सुरेंद्र नगर कालोनी में रोडरेज में बुजुर्ग कॉन्फैक्शनरी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेट में गोली लगने से जख्मी बुजुर्ग दुकानदार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उन्हें मगर बचाया नहीं जा सका। घटना के मूल में घटना से कुछ देर पहले दुकानदार के रिश्तेदार युवक से बाइक सवारों का विवाद और कुछ देर बाद उन्हीं बाइक सवारों द्वारा आकर हत्या करना उजागर हुआ है। सीसीटीवी में बुलट सवार एक हमलावर चिह्नित हुआ है। जिसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।
घटनाक्रम के अनुसार सुरेंद्र नगर में विधायक अनिल पाराशर वाली गली के मुहाने पर 62 वर्षीय अशोक गुप्ता का आवास है। ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता है और नीचे मुख्य रोड साइडज कॉन्फैक्शनरी है। चंद कदमों पर बगल वाली दूसरी गली में भाजपा के ही दूसरे विधायक एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह का आवास है। मुख्य रोड पर आस-पास और भी कई दुकानें हैं। जहां दिन चहल-पहल रहती है। अशोक गुप्ता का दिव्यांग बेटा दीपू दिन में दुकान संभालता है। शाम को भीड़ व व्यस्तता के चलते खुद अशोक गुप्ता दुकान पर आ जाते हैं और बेटा उनका सहयोग करता है। घटनाक्रम के अनुसार घटना शाम आठ बजे से कुछ पहले की है। अशोक व उनका बेटा दुकान पर मौजूद थे। तभी पहले एक बाइक पर दो युवक आकर दुकान के सामने रुके और फिर दूसरी बाइक पर दो युवक आकर रुके। पहले यह लोग आपस में बात करते रहे फिर अचानक पहली बाइक के सवार दुकान पर चढ़ आए और फायरिंग कर दी।
गोली अशोक के पेट में जा लगी। इस दौरान अशोक शोर मचाते हुए दुकान के बाहर तक आए और सीढ़ियों पर गिर गए। जिन्हें जख्मी हालत में देख बेटे ने शोर मचाया। यह सब देख हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग गए।शोर-गुल सुनकर आस-पास के दुकानदार एकत्रित और आनन-फानन में जख्मी अशोक को विष्णुपुरी स्थित नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। देर रात अत्यधिक रक्तस्राव के चलते अशोक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।
सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ तृतीय अशोक कुमार सिंह व इंस्पेक्टर क्वार्सी आदि पहुंच गए। प्राथमिक जांच में रोडरेज में हत्या होना उजागर हुआ है। इधर, सूचना पर विधायक अनिल पाराशर भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक बुलट सवार को चिह्नित किया है। उसी आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37131060
Total Visitors
651
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This